VIDEO: राइडिंग करते हुए दिखे मुख्यमंत्री साय, युवाओं को दिया सेफ राइडिंग का संदेश, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का उत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इसी बीच, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक बिल्कुल नए, बाइकर अवतार में नजर आ रहे हैं। रेड टी-शर्ट, स्टाइलिश गॉगल और हेलमेट लगाकर हाई-CC बाइक चला रहे मुख्यमंत्री का यह अंदाज़ युवाओं को काफी आकर्षित कर रहा है।

रफ्तार सड़कों पर नहीं, रेसिंग ट्रैक पर होगी: सीएम साय

वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रोफेशनल राइडिंग गियर पहने हुए एक दमदार बाइक चलाते देखा जा सकता है। अपने खास अंदाज में मुख्यमंत्री ने युवाओं को सेफ राइडिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़ने का संदेश दिया।

वीडियो में मुख्यमंत्री कहते हैं- “रफ्तार सड़कों पर नहीं, रेसिंग ट्रैक पर होगी। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है।” यह संदेश युवाओं के बीच सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।

रायपुर में सुपर क्रॉस रेसिंग चैम्पियनशिप की तैयारी

Super Cross Racing Championship Raipur: मुख्यमंत्री का यह बाइकर लुक दरअसल आगामी सुपर क्रॉस रेसिंग चैम्पियनशिप से जुड़ा है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता 8 और 9 नवंबर को रायपुर के बूढ़ातालाब आउटडोर स्टेडियम में आयोजित होगी।

तीन साल के अंतराल के बाद, राजधानी रायपुर एक बार फिर देशभर के प्रोफेशनल बाइकर्स के रोमांचक स्टंट और रेसिंग का गवाह बनेगी। इस चैम्पियनशिप में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बाइकर्स हिस्सा लेंगे, जबकि 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

आयोजन का थीम: ‘सेफ रेसिंग, सेफ ड्राइविंग’

छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल दीपक ने बताया कि इस बार आयोजन की थीम “सेफ रेसिंग और सेफ ड्राइविंग” रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़कों पर असुरक्षित रेसिंग से रोकना और उन्हें सुरक्षित, प्रोफेशनल ट्रैक पर रेसिंग के लिए प्रोत्साहित करना है।

इसी थीम के तहत सोनपुर (पाटन) में एक प्री-इवेंट ट्रेनिंग सेशन भी चल रहा है, जहाँ रोज़ाना छत्तीसगढ़ के 10 बाइकर अपनी राइडिंग स्किल्स को निखार रहे हैं।

टिकट, प्राइज मनी और उत्साह का माहौल

प्रतियोगिता के लिए 8 और 9 नवंबर के लिए 3 हजार टिकटें ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी, जिसकी कीमत ₹499 प्रति टिकट रखी गई है। विजेताओं को कुल ₹5 लाख रुपए तक की प्राइज मनी प्रदान की जाएगी। अब तक 108 नेशनल लेवल बाइकर्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें देश के शीर्ष सुपर क्रॉस राइडर्स शामिल हैं। बूढ़ातालाब स्टेडियम को अत्याधुनिक रेसिंग ट्रैक में बदला जा रहा है, जिससे दो दिनों तक रायपुर में रफ्तार और एडवेंचर का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

Also Read: अब छत्तीसगढ़ के गांवों में खुलेंगे सीबीएसई स्कूल निवेशकों को मिलेगी भारी सब्सिडी, जानिए पूरी डिटेल्स

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button