VIDEO: रायगढ़ रेलवे मंडल में RPF जवान ने आरक्षक के कनपटी पर मारी गोली, इस वजह से हुई थी बहस, पूरा वारदात CCTV में कैद

रायगढ़: रेलवे के बिलासपुर रेलवे मंडल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, रायगढ़ आरपीएफ (RPF) पोस्ट के एक आरक्षक ने दूसरे आरक्षक को गोली मार दी है। यह घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद रेलवे और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

गोली लगने वाले आरक्षक का नाम पी.के. मिश्रा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गोली मारने वाले आरक्षक ने तीन राउंड फायर पी.के. मिश्रा के कनपटी पर सटाकर की। शुरुआती जानकारी में दोनों आरक्षकों के बीच संविधान को लेकर बहस होने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद आरपीएफ के उच्च अधिकारी रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं, हालांकि आरपीएफ की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

देखिये वीडियो-

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, उच्च स्तरीय जाँच शुरू

आरपीएफ जवानों के बीच हुई यह गंभीर वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पूरी तरह से कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की जाँच कर रही है। यह घटना सुरक्षाकर्मियों के बीच की आपसी तनातनी और हिंसा को दर्शाती है। मामले की जाँच तेज कर दी गई है ताकि जल्द से जल्द घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Also Read: CG 12th Pass Doctor: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवक करता था मरीजों का ऑपरेशन, SDM की छापेमारी के बाद हाईटेक अस्पताल सील

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button