Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: होली से पहले किसानों की होगी आयेंगे पैसे, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए खुशियों का पिटारा खुल गया है। महानदी भवन में हुई इस अहम मीटिंग में सरकार ने तय किया है कि होली के त्यौहार से पहले प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में बड़ी राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इस फैसले के तहत सरकार किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करेगी जिससे इस साल किसानों को मिलने वाली कुल राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। सरकार के इस कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसान धूमधाम से होली का पर्व मना सकेंगे। मंत्रालय में हुई इस लंबी चर्चा के बाद अब प्रशासन भुगतान की तैयारियों में जुट गया है ताकि समय सीमा के भीतर पैसा सीधे किसानों के पास पहुंच जाए।

आज की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले…

  1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 के लिए राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया।
  2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।

Also Read: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: साल में एक बार दें 436 रुपये, मिलेगी 2 लाख की लाइफ इंश्‍योरेंस, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button