बिलासपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, काशीनाथ गोरे की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

बिलासपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को एक दिन के दौरे पर बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे वरिष्ठ स्वयंसेवक काशीनाथ गोरे की स्मृति में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भागवत दोपहर करीब 3:55 बजे ट्रेन से बिलासपुर स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे विश्राम के लिए संघ कार्यालय जाएंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे सिम्स ऑडिटोरियम में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां वे गोरे पर आधारित पुस्तक का विमोचन करेंगे।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की भी मौजूदगी रहेगी। साथ ही प्रांत संघचालक, विभाग संघचालक सहित संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत रात का विश्राम संघ कार्यालय में करेंगे। रविवार सुबह वे वंदे भारत एक्सप्रेस से अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

Also Read: साय कैबिनेट विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, 14 मंत्रियों की नियुक्ति पर उठे सवाल, अगली सुनवाई 2 सितंबर को

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button