
छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों के आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी के लिए नया निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब स्कूलों के संस्था प्रमुखों को इस काम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक स्कूल को अपने परिसर और आसपास के क्षेत्र में मौजूद आवारा कुत्तों की जानकारी दर्ज करनी होगी।
पंचायत और नगर निगम को देनी होगी सूचना
निर्देश में कहा गया है कि स्कूल प्रमुख आवारा कुत्तों की जानकारी संबंधित पंचायत, जनपद पंचायत और नगर निगम के डॉग कैचर दल को तुरंत भेजेंगे ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह आदेश भेज दिया गया है। यह पहल सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देश के बाद शुरू की गई है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार संस्थानों को स्थानीय निकायों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखिये आदेश-




