
रायपुर। CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह आज भी सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामे की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आज सदन में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया रहेगा। इसके अलावा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बकाया कर, ब्याज और शास्ति के निपटान से जुड़ा एक अहम विधेयक पेश करेंगे। साथ ही सात विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी आज सदन में प्रस्तुत की जाएगी।
वित्त मंत्री पेश करेंगे अहम विधेयक
Vidhan Sabha session 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सदन के पटल पर बकाया कर, ब्याज और शास्ति के निपटान से संबंधित संशोधन विधेयक पेश करेंगे। इसके अलावा सात विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी।
सवालों का सामना करेंगे उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री
Today CG Assembly: आज सदन की कार्यवाही में उप मुख्यमंत्री अरुण साव विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही उद्योग मंत्री को भी विभागीय मामलों पर विपक्षी विधायकों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
Also Read: CG Passenger Train Started: रेलयात्रियों के लिए आ गई गुड न्यूज ! 15 जुलाई से शुरू होंगी कोविड काल से बंद DEMU और MEMU ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल



