राज्योत्सव के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तो दुर्ग में ये होंगे शामिल, देखें सभी जिलों के मुख्य अतिथियों की लिस्ट

रायपुर: Rajyotsav 2025: छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राज्योत्सव के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों की सूची राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दुर्ग के कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। राजनांदगाँव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शिरकत करेंगे। इसके अलावा, धमतरी जिले में विधायक अजय चंद्राकर और गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल उपस्थित रहेंगे।

जिला मुख्यालयों पर होंगे सांस्कृतिक आयोजन

राज्योत्सव के इस मौके पर जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय संस्कृति और कला को बढ़ावा दिया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से राज्य के 25वें रजत जयंती वर्ष को धूमधाम से मनाया जाएगा।

देखें सभी जिलों के अतिथियों की लिस्ट-

Also Read: CG Dhan Mandi Data Entry Operator Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ धान मंडी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button