कोरबा में महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश मिली, मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, दोनों ने किया था प्रेम विवाह

कोरबा: जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में मंगलवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय महिला पंचायत सचिव सुषमा खुसरो की अधजली लाश उसके घर के अंदर बरामद की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

डेढ़ साल पहले किया था गुपचुप प्रेम विवाह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका सुषमा ने करीब डेढ़ साल पहले अनिमेष कुमार नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी की जानकारी उसने अपने परिवारवालों को नहीं दी थी। पति अनिमेष भी पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है।

मां ने जताई हत्या की आशंका

मृतका की मां सोनकुंवर ने बेटी की मौत पर सवाल उठाते हुए साफ कहा कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती। उनका आरोप है कि सुषमा की हत्या करके उसके शव को जलाने की कोशिश की गई है ताकि सबूत मिटाए जा सकें। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वभाव से बेहद सीधी-सादी थी और आत्महत्या जैसी कोई भी हरकत करने का सवाल ही नहीं उठता।

समाज के डर से शव लेने से किया इनकार

सुषमा की मां ने शव को अपने गांव ले जाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यदि गांववालों को इस विवाह की जानकारी मिलती है तो उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। वापस समाज में आने के लिए उन्हें बकरा-भात जैसे पारंपरिक रीति-रिवाज पूरे करने होंगे, जिसकी वे फिलहाल स्थिति में नहीं हैं।

पति को सौंपा गया शव, जांच जारी

मामले में कोरबा सीएपी भूषण एक्का ने जानकारी दी है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पति अनिमेष कुमार को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है—चाहे वह आत्महत्या हो या हत्या।

Also Read: Balod Murder Case: बहू ने प्रेमी संग रची साजिश, ससुर की करंट से हत्या कर शव को “हादसा” बताने की कोशिश, हल्दी-गुलाल से छुपाए गए जख्म, अंतिम संस्कार की जल्दबाजी ने खोला राज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button