छत्तीसगढ़ में ‘साहेब’ की शर्मनाक करतूत— चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक करता रहा मासूम बच्ची का यौन शोषण

खैरागढ़: राज्य के खैरागढ़ इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 54 वर्षीय व्यक्ति ने एक नाबालिग स्कूली छात्रा को तीन वर्षों तक चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर यौन शोषण का शिकार बनाया। आरोपी का नाम पुनित दास उर्फ ‘साहेब’ है, जो स्थानीय स्तर पर एक धार्मिक और प्रभावशाली व्यक्ति माना जाता था।

बहन की शिकायत पर खुला मामला

19 जुलाई को पीड़िता की बड़ी बहन ने थाना जालबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी पुनित दास उनकी नाबालिग बहन को पिछले तीन वर्षों से लालच देकर अपने घर बुलाता था और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था। बच्ची डर और शर्म के कारण इतने समय तक चुप रही।

पुलिस ने चार घंटे में पकड़ा आरोपी

शिकायत मिलते ही पुलिस ने POCSO एक्ट और IPC की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

FIR क्रमांक: 362/25
धाराएं: IPC की धारा 64, 64(2)(m), 65(2) और POCSO एक्ट की धारा 4 व 6।

आरोपी कौन है?

पुनित दास उर्फ ‘साहेब’ ग्राम करमतरा का निवासी है और खेती-किसानी करता है। वह स्कूल से लौट रही बच्ची को रोज कोई न कोई खाने की चीज़ देने का बहाना बनाकर अपने घर बुलाता और वहीं घिनौनी हरकत को अंजाम देता।

यह सिलसिला पूरे तीन वर्षों तक चला, जिसे अब जाकर पुलिस ने रोका है।

गांव में गुस्सा, ‘धार्मिक छवि’ ने बचाया

घटना सामने आने के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का व्यवहार पहले से संदेहास्पद था, लेकिन उसकी धार्मिक और सामाजिक छवि के कारण कोई खुलकर सामने नहीं आया। अब जब मामला सामने आ गया है, तो गांव के लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Also Read: Ambikapur Accident: टूटी बिजली की तार से दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत; परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, देखिये वीडियो

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button