उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में भी होना चाहिए SIR

रायपुर: बिहार और अन्य राज्यों की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी और गड़बड़ियों के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी SIR (Systematic Investigation of Roll) होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी विरोधाभासी बयान देते हैं कभी कहते हैं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है और दूसरी ओर SIR पर सवाल खड़े करते हैं।

नक्सल ऑपरेशन पर भी बोले उपमुख्यमंत्री

गरियाबंद में हुई हालिया मुठभेड़ पर विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 1 करोड़ का इनामी और सक्रिय सीसी मेंबर बालकृष्णन उर्फ मनोज तथा 25 लाख का इनामी प्रमोद उर्फ पांडा शामिल है। शर्मा ने कहा कि इस अभियान से नक्सलियों के संगठन को करारा झटका लगा है और प्रदेश मे सक्रिय सीसी मेंबरों की संख्या लगातार घट रही है।

Also Read: Vote Chori: छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी…कांग्रेस बोली- सबूत के साथ बहुत जल्द करेंगे खुलासा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button