जुआ खेलते पकड़े गए पटवारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष समेत 6 पटवारी, 20 लाख रुपये का सामान जब्त

कोतवाली: Janjgir-Champa News: शहर के रमन नगर इलाके में कोतवाली पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई कर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समेत कुल छह पटवारी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से करीब 20 लाख रुपये का माल जब्त किया है। जांजगीर-चांपा

रमन नगर के बंद कमरे में चल रहा था जुआ

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि रमन नगर स्थित रवि राठौर के घर के भीतर एक बंद कमरे में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी और मौके से आठ जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पटवारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सहित 6 पटवारी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में कई सरकारी कर्मचारी और एक संघ के पदाधिकारी शामिल हैं। पकड़े गए लोगों के नाम इस प्रकार हैं:

  • ज्योतिष कुमार सार्वे (राजस्व पटवारी संघ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष)
  • हेमचंद तिवारी
  • रवि राठौर
  • उमेश कुमार पटेल
  • गोविंद कांवर
  • राहुल प्रताप सिंह
  • देवेश अंबष्ट
  • हरीश सिंह (पटवारी का निजी ऑपरेटर)

पुलिस ने जब्त किया 20 लाख रुपये का माल

पुलिस ने जुआ फड़ से भारी मात्रा में नगदी और संपत्ति जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

जब्त की गई सामग्रीविवरण
नकद राशि₹ 40,200
अन्य सामान52 पत्तियां
इलेक्ट्रॉनिक सामान6 मोबाइल फोन
वाहन2 कार और 2 स्कूटी
कुल जब्त माल की कीमतलगभग ₹ 20 लाख

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

कोतवाली पुलिस ने सभी आठ जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शासकीय कर्मचारियों के जुआ खेलते पकड़े जाने के बाद राजस्व विभाग में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Also Read: VIDEO: रायपुर में भाजपा नेता की कार से दिवाली गिफ्ट चोरी: चोरों ने DVR कैमरा भी निकाला, नेता ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button