
रायपुर: Raipur Crime: रायपुर शहर में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है। पिता और पुत्र के बीच हुए विवाद में कुछ ऐसा हुआ कि बेटे ने अपने पिता को चाकुओं से गोदकर मार डाला। पूरा मामला क्या है आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
Raipur Urla Murder Case: राजधानी रायपुर में फिर एक बार रिश्तों का कत्ल हो गया है। बेटे ने अपने जन्म देने वाले पिता की जिंदगी खत्म कर डाली है, पिता की करतूत से परेशान बेटा कातिल बन गया है। गुनाह की शर्मसार कर देने वाली सच्ची कहानी को जानकार आप हैरान रह जाएंगे। इस घर में धनतेरस की रात सब कुछ ठीक था, मगर तभी कुछ ऐसा हुआ कि यहां रहने वाली एक जिंदगी का किस्सा ही खत्म हो गया। बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।
आपको बता दें कि यह घटना रायपुर के उरला इलाके के सरोरा स्थित मजदूर नगर की है। यहां रहने वाले देव प्रसाद सेन को उसके ही बेटे दिनेश कुमार उर्फ़ सोनू सेन ने मार डाला। पुलिस की जांच में पता चला कि देव प्रसाद, अपने बेटे सोनू की पत्नी यानि अपनी बहू पर गलत निगाह रखता था। इसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था और धनतेरस की रात हुए इस विवाद के बाद सोनू ने अपने पिता को मार डाला।
ASP लखन पटले ने बताया कि बेटे ने चाकू से कई बार वार करते हुए अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घर के बाहर विवाद हुआ इसके बाद लहूलुहान हालत में पिता घर में दाखिल होता है, बहू ने ससुर की स्थिति को देखा और वहीं बुजुर्ग की मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।



