CG Train Cancellation List: 24 नवंबर से 15 जनवरी तक रद्द रहेंगी छत्तीसगढ़ की कई ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

South East Railway Mega Block Alert: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे प्रबंधन द्वारा 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक बड़ा मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर टीआरटी (Track Renewal Train) मशीन से ट्रैक अपग्रेडेशन का काम चलेगा। यह काम हर हफ्ते मंगलवार और शुक्रवार को तय शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा। इस बड़े ब्लॉक की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिए अलग-अलग तिथियों पर थमे रहेंगे।

रद्द की गई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची

CG Train Cancellation List: ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली टाटानगर, सांतरागाछी, पुणे और नांदेड़ रूट की ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द की गई ट्रेनों का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

ट्रेन नंबर और नामरद्द रहने की तिथियां
18109/18110 टाटानगर – इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेसनवंबर: 24, 27

दिसंबर: 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29

जनवरी: 1, 5, 8, 12, 15
12767 नांदेड़ – सांतरागाछी एक्सप्रेसनवंबर: 23, 30

दिसंबर: 7, 14, 21, 28

जनवरी: 4, 11
12768 सांतरागाछी – नांदेड़ एक्सप्रेसनवंबर: 25

दिसंबर: 2, 9, 16, 23, 30

जनवरी: 6, 13
20822 सांतरागाछी – पुणे हमसफर एक्सप्रेसनवंबर: 21, 28

दिसंबर: 5, 12, 19, 26

जनवरी: 2, 9
20821 पुणे – सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेसनवंबर: 23, 30

दिसंबर: 7, 14, 21, 28

जनवरी: 4, 11

उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस का बदला गया रूट

मेगा ब्लॉक के दौरान केवल ट्रेनें रद्द ही नहीं होंगी, बल्कि दो लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश – पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 23 व 30 नवंबर, 7, 14, 21 व 28 दिसंबर तथा 4 व 11 जनवरी को अपने नियमित मार्ग के बजाय ईब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक होकर पुरी के लिए रवाना होगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 13288 आरा – दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3, 10, 17, 24 व 31 दिसंबर तथा 7 व 14 जनवरी को कांद्रा – सीनी के रास्ते दुर्ग पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन टाटानगर – गम्हरिया रेल मार्ग पर नहीं जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या 139 हेल्पलाइन नंबर पर ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

Also Read: गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में विशेष सुविधाएं, जानिए बुकिंग के आसान नियम

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button