
Special Educator Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची लोक शिक्षण संचालनालय की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने बताया कि अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अपने दावा-आपत्ति आवेदन व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकेंगे।

स्पेशल एजुकेटर भर्ती की मुख्य जानकारी (Special Educator Bharti 2025 Overview)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग |
| भर्ती प्राधिकरण | लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ |
| पद का नाम | स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक) |
| कुल पदों की संख्या | 100 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 अक्टूबर 2025 |
| दावा आपत्ति की तिथि | 22 से 23 अक्टूबर 2025 (पहले चरण), 28 अक्टूबर (दूसरा चरण) |
| नौकरी का स्थान | छत्तीसगढ़ |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट आधारित चयन |
| आधिकारिक वेबसाइट | eduportal.cg.nic.in |
वेतनमान (Salary Structure)
| पद का नाम | वेतन मैट्रिक्स लेवल | अनुमानित वेतनमान (₹ प्रति माह) |
|---|---|---|
| स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक) | लेवल – 06 | ₹35,400 – ₹1,12,400 |
| स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक) | लेवल – 08 | ₹47,600 – ₹1,51,100 |
| स्पेशल एजुकेटर (माध्यमिक) | लेवल – 09 | ₹53,100 – ₹1,67,800 |
Special Educator Recruitment: अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्तियाँ स्वीकार की जाएंगी। पहले से अमान्य घोषित उम्मीदवारों से आपत्तियाँ नहीं ली जाएंगी। दावा-आपत्ति के दौरान अभ्यर्थियों को अपने समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड–C, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| भर्ती विज्ञापन | यहाँ देखें |
| विभागीय सूचना | यहाँ देखें |
| मान्य-अमान्य आवेदन सूची | यहाँ देखें |
| प्राथमिक अंतरिम सूची | यहाँ देखें |
| उच्च प्राथमिक अंतरिम सूची | यहाँ देखें |
| माध्यमिक अंतरिम सूची | यहाँ देखें |
| अन्य सरकारी नौकरी अपडेट | यहाँ क्लिक करें |
| स्पेशल एजुकेटर भर्ती अपडेट | यहाँ देखें |
Special Educator Recruitment 2025: स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 की यह अंतरिम सूची चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। दावा-आपत्ति की सुनवाई के बाद संचालनालय अंतिम सूची जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट या संशोधन की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।



