SSC Exam Calendar 2025-26: SSC ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट

SSC Exam Calendar 2025-26: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह नया एग्जाम शेड्यूल SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड किया गया है। इस कैलेंडर में SSC CGL, CHSL, MTS, JE, Delhi Police, CAPF SI और अन्य परीक्षाओं की नई तारीखों का उल्लेख किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा की तैयारी इस अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार कर सकते हैं
SSC परीक्षा कैलेंडर 2025 में शामिल मुख्य परीक्षाएं (SSC Exam Calendar 2025)
इस संशोधित कैलेंडर में SSC CGL 2025 की अधिसूचना 9 जून को जारी की जाएगी और परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच होगी। इसके अलावा CHSL, MTS, Junior Engineer, Delhi Police, JHT, Stenographer और अन्य पदों की भी तारीखें तय की गई हैं।
ssc-exam-calender-2025-26-dk-newsSSC Exam Calendar 2025: पूरा परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षा का नाम | परीक्षा स्तर | नोटिफिकेशन तिथि | अंतिम तिथि | परीक्षा तिथि |
---|---|---|---|---|
JSA/LDC (DoPT) | पेपर-I (CBE) | – | – | 8 जून 2025 |
SSA/UDC (DoPT) | पेपर-I (CBE) | – | – | 8 जून 2025 |
ASO (2022–2024) | पेपर-I (CBE) | – | – | 8 जून 2025 |
सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIII | CBE | 2 जून 2025 | 23 जून 2025 | 24 जुलाई – 4 अगस्त 2025 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D | CBE | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 6 – 11 अगस्त 2025 |
संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) | पेपर-I (CBE) | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 12 अगस्त 2025 |
SSC CGL 2025 | टियर-I (CBE) | 9 जून 2025 | 4 जुलाई 2025 | 13 – 30 अगस्त 2025 |
दिल्ली पुलिस / CAPF SI | पेपर-I (CBE) | 16 जून 2025 | 7 जुलाई 2025 | 1 – 6 सितंबर 2025 |
SSC CHSL 2025 | टियर-I (CBE) | 23 जून 2025 | 18 जुलाई 2025 | 8 – 18 सितंबर 2025 |
SSC MTS और हवलदार (CBIC/CBN) | CBE | 26 जून 2025 | 24 जुलाई 2025 | 20 सितंबर – 24 अक्टूबर 2025 |
जूनियर इंजीनियर (JE) | पेपर-I (CBE) | 30 जून 2025 | 21 जुलाई 2025 | 27 – 31 अक्टूबर 2025 |
कांस्टेबल (ड्राइवर) – दिल्ली पुलिस | CBE | जुलाई – सितम्बर 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | नवम्बर – दिसम्बर 2025 |
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) | CBE | जुलाई – सितम्बर 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | नवम्बर – दिसम्बर 2025 |
हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) | CBE | जुलाई – सितम्बर 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | नवम्बर – दिसम्बर 2025 |
कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) – दिल्ली पुलिस | CBE | जुलाई – सितम्बर 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | नवम्बर – दिसम्बर 2025 |
स्टेनोग्राफर C (LDCE) | पेपर-I (CBE) | जुलाई – सितम्बर 2025 | अगस्त – नवम्बर 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
कांस्टेबल (GD), CAPF, NIA, SSF | CBE | अक्टूबर 2025 | नवम्बर 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
JSA/LDC LDCE 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
SSA/UDC LDCE 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
ASO LDCE 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
उम्मीदवारों के लिए सुझाव
SSC Exam Calendar 2025-26: जो उम्मीदवार SSC की आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे SSC की वेबसाइट पर जाकर कैलेंडर की PDF डाउनलोड करें और शेड्यूल के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनाएं। क्योंकि अब समय कम है और प्रतिस्पर्धा ज़्यादा।