Vyapam Dress Code: अजब आदेशः व्यापमं की परीक्षा में गहरे रंग के कपड़े पर बैन लेकिन स्वेटर में लागू नहीं, व्यापमं परीक्षा के ड्रेस कोड को लेकर बढ़ी उलझन

Vyapam Dress Code New Rule: अमीन भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा जारी ड्रेस कोड ने अभ्यर्थियों को उलझन में डाल दिया है। नियमों में गहरे रंग के कपड़े पहनने पर रोक है और आधी बांह वाले कपड़े भी मान्य नहीं हैं। इसके बावजूद स्वेटर को इन प्रतिबंधों से अलग रखा गया है। परीक्षार्थी सवाल उठा रहे हैं कि यदि गहरे रंग से कोई खतरा है तो स्वेटर को इसमें क्यों शामिल नहीं किया गया।

स्वेटर पर रंग की छूट लेकिन पॉकेट मान्य नहीं

अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थी काला, गहरा नीला, मैरून, बैंगनी, हरा या कोई भी डार्क कलर का स्वेटर पहन सकते हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि स्वेटर में पॉकेट नहीं होना चाहिए। सुरक्षा जांच को आसान बनाने और नकल पर अंकुश लगाने के लिए यह नियम लागू किया गया है।

सात दिसंबर को होगी अमीन परीक्षा

जल संसाधन विभाग के अमीन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा सात दिसंबर को तय की गई है। व्यापमं ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम में सिर्फ चप्पल पहनकर प्रवेश

व्यापमं ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी केवल चप्पल पहनकर आ सकेंगे। महिला परीक्षार्थियों के लिए कानों में किसी भी तरह के आभूषण पहनना मना है। जांच प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए ये नियम लागू किए गए हैं।

गहरे रंग के कपड़ों पर रोक लेकिन स्वेटर पर नहीं

ड्रेस कोड में गहरे रंग के कपड़ों पर रोक लगाई गई है, जबकि स्वेटर को इससे अलग रखा गया है। इस विरोधाभास को लेकर परीक्षार्थियों के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Also Read: CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अध्यक्षता में इस दिन होगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button