हड़ताली NHM कर्मचारियों को मिल सकती है राहत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोपहर तक होगा बड़ा फैसला

रायपुर NHM Protest Update: लंबे समय से आंदोलन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों के लिए आज राहत भरी खबर आ सकती है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संकेत दिए हैं कि सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रही बातचीत का नतीजा आज दोपहर तक सामने आ सकता है। मंत्री ने कहा कि बातचीत सकारात्मक दिशा में है और जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मीडिया से चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पायलट का इंजन राजस्थान में ही फेल हो चुका है। खींचतान में पूरा जहाज डूब गया और अब उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है। जब वे अपने राज्य को नहीं संभाल पाए तो यहां क्या सुधार करेंगे।

रायपुर नगर निगम विवाद पर प्रतिक्रिया

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष तय न कर पाने को लेकर मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो साल में प्रदेश अध्यक्ष तक तय नहीं कर पाई है। जब समन्वय ही नहीं होगा तो फैसले कैसे होंगे। ये केवल अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं, जबकि भाजपा राष्ट्र और जनता के लिए काम करती है।

Also Read: श्रद्धांजलि योजना: ग्रामीण परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए तुरंत 2000 रुपए की मिलती है सहायता राशि

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button