CG Ration Scam: 216 करोड़ के चावल घोटाला के बाद शक्कर घोटाले का पर्दाफाश, 115 करोड़ की गड़बड़ी उजागर

CG Ration Scam: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण तंत्र से जुड़ा एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 216 करोड़ रुपये के चावल घोटाले के बाद अब शक्कर की आपूर्ति में 115 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी उजागर हुई है। जांच में पता चला है कि 2021 से 2023 के बीच राज्य की करीब 5 हजार राशन दुकानों से 41 हजार क्विंटल शक्कर का कोई हिसाब नहीं मिला।

कैसे हुआ शक्कर घोटाला

CG Sugar Scam: खाद्य विभाग के नियमों के मुताबिक प्रत्येक राशन कार्डधारी को हर महीने एक किलो शक्कर मिलनी चाहिए। यदि कोई कार्डधारी शक्कर नहीं लेता है, तो उसका स्टॉक दुकान में बचा रहना चाहिए और अगले महीने के आवंटन में घटा दिया जाना चाहिए।

लेकिन जांच में सामने आया कि दुकानदारों ने शक्कर का वितरण ही नहीं किया और हर महीने नया स्टॉक उठाते रहे। नतीजा यह हुआ कि हजारों क्विंटल शक्कर कालाबाजारी में खपाई गई और करोड़ों का घोटाला हो गया।

5 हजार दुकानों से गायब 41 हजार क्विंटल शक्कर

विधानसभा में सरकार की ओर से स्वीकार किया गया कि 5 हजार दुकानों से 41,210 क्विंटल शक्कर का हिसाब नहीं मिल रहा है। इसकी बाजार कीमत करीब 115 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जिलावार गायब शक्कर का आंकड़ा

  • सूरजपुर: 2622 क्विंटल
  • सरगुजा: 2430 क्विंटल
  • कवर्धा: 2384 क्विंटल
  • कोरबा: 2120 क्विंटल
  • बलरामपुर: 1698 क्विंटल
  • कांकेर: 1600 क्विंटल
  • सक्ती: 1544 क्विंटल
  • बस्तर: 1406 क्विंटल
  • रायगढ़: 1285 क्विंटल
  • सारंगढ़: 1085 क्विंटल

कुल: 18,248 क्विंटल (115 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान)

Also Read: Teacher Bharti Scams: 2007 के शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में कार्रवाई तेज, तीन आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button