Surajpur Husband Torture Wife Viral Video: सूरजपुर में घरेलू हिंसा की रूह कंपाने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने पत्नी का मुंडन कर पिलाई गंदगी, मुंह पर पोती कालिख

Surajpur Husband Torture Wife Viral Video: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से पति की प्रताड़ना और हैवानियत का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पंडोपारा के काटकोना गांव में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी के बाल काटकर उसका मुंडन कर दिया. इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जबरन खुद का और बच्चे का पेशाब पीने पर मजबूर किया. इस प्रताड़ना के बाद आरोपी ने महिला के चेहरे पर कालिख भी पोत दी. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रेम विवाह के 20 साल बाद खौफनाक मोड़, चार बच्चों की मां के साथ सरेआम हैवानियत

Surajpur Viral Video: जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला मूल रूप से सूरजपुर जिले के करंजी क्षेत्र की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी पति के साथ साल 2006 में उसका प्रेम विवाह (लव मैरिज) हुआ था. दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं. शादी के दो दशक बीत जाने के बाद भी पति लगातार उसके चरित्र पर संदेह करता था और इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस बार आरोपी ने गुस्से में आकर घर के भीतर ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो, रोते-बिलखते नजर आ रहे मासूम बच्चे

इस अमानवीय कृत्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो ने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आरोपी पति महिला के साथ इस तरह की बर्बरता कर रहा था, तब उनके चारों मासूम बच्चे भी वहीं मौजूद थे. बच्चे अपनी मां को बचाने की गुहार लगाते हुए रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा. महिला ने इसी वीडियो और अपनी चोटों को आधार बनाकर थाने में न्याय की गुहार लगाई है.

देखें वीडियो-

सरकारी विभाग में ड्राइवर है आरोपी, एक साल से अलग रह रही थी पीड़ित पत्नी

बताया जा रहा है कि आरोपी पति मंत्रालय में सरकारी गाड़ी चलाने का काम करता है. घरेलू कलह और लगातार होने वाली प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी पिछले एक साल से उससे अलग रह रही थी. वहीं दूसरी तरफ आरोपी पति ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति का दावा है कि उसकी पत्नी पहले अपने जीजा और बाद में अपने सगे भांजे के साथ घर छोड़कर चली गई थी. इसी बात को लेकर वह नाराज था. हालांकि, महिला ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताते हुए पति पर केवल प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, मामूली धाराएं लगाने पर उठ रहे गंभीर सवाल

पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद पटना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है. हालांकि, घटना की गंभीरता और अमानवीयता को देखते हुए स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि पुलिस ने इस मामले में बेहद मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया, वह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए पुलिस को आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी धाराओं के तहत सख्त एक्शन लेना चाहिए.

Also Read: प्रसूता महिला का नग्न वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में किया गया वायरल, पति ने कराया FIR दर्ज: अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button