
Dhamtari Drunk Teacher Viral Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मगरलोड ब्लॉक के करेली छोटी प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में झूमता नजर आ रहा है। वीडियो में न सिर्फ उसकी हालत खराब दिखती है, बल्कि उसके बेखौफ बोल भी हैरान कर देने वाले हैं।
Magarlod News: शिक्षक खुलेआम कहता है – “शराब पीकर स्कूल आ गया हूं, ज्यादा से ज्यादा निलंबित करोगे… आधा वेतन तो मिलेगा ही, आराम से घर बैठूंगा!” इतना ही नहीं, वह कैमरे के सामने बेखौफ होकर कई अजीबोगरीब बातें करता है, मानो उसे किसी कार्रवाई का डर ही न हो।
देखे वीडियो-
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सवाल उठता है—*क्या ऐसे शिक्षकों के हाथों में बच्चों का भविष्य सुरक्षित है?
Also Read: Tiger in Magarload: धमतरी के मगरलोड क्षेत्र में दिखे बाघ के पदचिह्न, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील



