CG Teacher Rationalization: DPI का सख्त आदेश – नई स्कूल में ज्वाइन नहीं करने पर शिक्षकों का रोका जाएगा वेतन

रायपुर: CG Teacher Rationalization: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूल एवं शिक्षक के युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों को अब सरकार की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही दूरस्थ क्षेत्रों में पोस्टिंग से जूझ रहे कई शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली, अब उन पर तीसरा दबाव भी आ गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के DPI (निदेशक लोक निर्देश) ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि जो शिक्षक अपने नवीन पदस्थ शालाओं में ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, उनका वेतन अगली सूचना तक रोक दिया जाएगा।

Yuktiyuktkaran News: DPI द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि युक्तियुक्तकरण के तहत राज्य, संभाग और जिला स्तर पर अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई है और उन्हें नई शालाओं में पदस्थ किया गया है। इसके बावजूद कई शिक्षक अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं। ऐसे मामलों में तत्काल प्रभाव से वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, यह आदेश उन शिक्षकों पर लागू नहीं होगा जिन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से स्थगन या अन्य प्रकार की राहत प्राप्त हुई है।

यह आदेश राज्यभर के शिक्षकों के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को गंभीरता से न लेने वालों को अब आर्थिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Also Read: CG Sai Cabinet Meeting: 11 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button