IND-NZ T-20: रायपुर में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला: आज शाम 7 बजे से मिलेगी इतने रूपये में ऑनलाइन टिकट, ऐसे करें Online टिकट Booking

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आज खत्म हो रहा है क्योंकि शाम 7 बजे से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो जाएगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने इसके लिए ticketgenie.in को अपना आधिकारिक पार्टनर बनाया है। फैंस वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। टिकटों की शुरुआती कीमत 800 रुपये रखी गई है, जबकि प्रीमियम अनुभव के लिए सबसे महंगी टिकट 25 हजार रुपये तक जाएगी। कालाबाजारी रोकने के लिए एक यूजर को अधिकतम 4 टिकट खरीदने की ही अनुमति होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला: टिकट दरें, मैच टिकट और स्टैंड्स का विवरण

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले के लिए टिकटों का वितरण अलग-अलग स्टैंड्स और गेट नंबर के आधार पर किया गया है।

टिकट की कीमतस्टैंड (Stand) की जानकारीएंट्री गेट नंबर
₹800स्टूडेंट टिकट (केवल अपर-3 स्टैंड)गेट नंबर 3
₹2,000अपर-2 और अपर-4 स्टैंडगेट नंबर 2 और 4
₹2,500लोअर-2, 4, 7, 9 और अपर-1, 5, 6, 10गेट नंबर 2, 3, 5, 6, 9 और 10
₹3,000लोअर-5 और लोअर-6 स्टैंडगेट नंबर 6, 8 और 11
₹3,500लोअर-10A और लोअर-10B स्टैंडगेट नंबर 11
₹7,500सिल्वर (चौथी मंजिल – बुफे भोजन सहित)गेट नंबर 12
₹10,000गोल्ड (दूसरी मंजिल – बुफे भोजन सहित)गेट नंबर 12
₹12,500प्लेटिनम (पहली मंजिल – बुफे भोजन सहित)गेट नंबर 15
₹25,000कॉरपोरेट बॉक्स (बुफे भोजन सहित)गेट नंबर 12 और 15
IND-NZ T-20 यहाँ से टिकट बुक करें- Online Ticket Booking

स्टेडियम के अंदर खाने-पीने के रेट तय

पिछले मैचों के दौरान दर्शकों ने खाने-पीने की चीजों की ऊंचे दामों पर बिक्री की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए इस बार क्रिकेट संघ ने पहले ही मेन्यू और रेट लिस्ट जारी कर दी है। दर्शकों को अब 50 रुपये में समोसा, 60 रुपये में सैंडविच और 80 रुपये में बर्गर मिलेगा। इसके अलावा पॉपकॉर्न, मोमोज और पिज्जा की कीमतें भी 60 रुपये से 250 रुपये के बीच तय की गई हैं। आइसक्रीम और वेफर्स जैसे पैकेट बंद उत्पाद केवल एमआरपी पर ही बेचे जाएंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई वेंडर तय रेट से ज्यादा वसूली करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्टेडियम के अंदर फूड मेन्यू और रेट लिस्ट

दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार खाने-पीने की चीजों के दाम पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं ताकि ओवररेटिंग की समस्या न हो।

खाद्य सामग्री (Food Item)निर्धारित दर (Price)
समोसा (100 ग्राम)₹50
पफ (Puff)₹50
सैंडविच (सिंगल पीस)₹60
पॉपकॉर्न कोन₹60
बर्गर₹80
पॉपकॉर्न टब₹100
स्टीम मोमो (वेज)₹150
स्टीम मोमो (चिकन)₹200
फ्राइड मोमो (वेज) / पिज्जा₹250
फ्राइड मोमो (चिकन)₹250
आइसक्रीम और वेफर्सMRP (प्रिंट रेट) पर

सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 350 बाउंसर्स

मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार कुछ दर्शक रेलिंग फांदकर मैदान के बीच तक पहुंच गए थे, जिससे बीसीसीआई ने नाराजगी जताई थी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बाउंड्री लाइन पर 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स तैनात रहेंगे। साथ ही स्टेडियम के सभी 13 गेट्स पर लोहे की मजबूत रेलिंग लगाई गई है। सुरक्षा की कमान पुलिस, निजी गार्ड्स और क्रिकेट संघ के 45 अधिकारियों की संयुक्त टीम के हाथों में होगी। संघ ने यह भी साफ कर दिया है कि पहली पारी खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सूर्या की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपने धुरंधरों का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम की कमान आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। टीम में हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा जैसे युवा चेहरों को भी जगह मिली है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी। कीवी टीम में डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने में माहिर हैं। रायपुर की पिच को देखते हुए एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद जताई जा रही है।

22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगे खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी को नागपुर में होगा। वहां से दोनों टीमें 22 जनवरी को चार्टर्ड प्लेन से रायपुर पहुंचेंगी। कार्यक्रम के अनुसार, टीमें दोपहर तक होटल पहुंच जाएंगी और शाम को स्टेडियम में दूधिया रोशनी के बीच अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। रायपुर का यह स्टेडियम अपनी विशाल दर्शक क्षमता और शानदार आउटफील्ड के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस के लिए यह साल का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है, जिसकी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं।

सुरक्षा निर्देश: प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची

मैच के दौरान स्टेडियम में प्रवेश करते समय निम्नलिखित वस्तुओं को साथ ले जाना पूरी तरह वर्जित है। सुरक्षा जांच के दौरान ये चीजें जब्त की जा सकती हैं।

श्रेणीप्रतिबंधित वस्तुएं (Banned Items)
इलेक्ट्रॉनिक सामानकैमरा, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक
खान-पान और बर्तनपानी की बोतलें, टिन, कैन, मेटल कंटेनर
नशीले पदार्थसिगरेट, लाइटर, तंबाकू उत्पाद
नुकीली व खतरनाक चीजेंचाकू, छतरी, सिरिंज, लकड़ी की छड़ी, सिक्के
अन्य सामग्रीहेलमेट, बैकपैक (बस्ता), म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, पटाखे, हथियार
केमिकल्सज्वलनशील पदार्थ, जहरीले या अवैध तरल पदार्थ

भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील

टिकटों की मांग को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई फर्जी लिंक और भ्रामक जानकारियां प्रसारित होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के जरिए ही टिकट खरीदें। किसी भी तीसरे पक्ष या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली टिकटों की जिम्मेदारी संघ की नहीं होगी। स्टेडियम के आसपास भी ब्लैक में टिकट बेचने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। दर्शकों की सुविधा के लिए गेट्स पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।

Also Read: IPL Match in Raipur: रायपुर में होंगे RCB के दो मैच: टीम के पदाधिकारी मिले सीएम साय से, भेंट की टीम की जर्सी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button