कुरूद में नहीं थम रहा नशे का कारोबार, नशीली दवाइयों की तस्करी करते 2 युवक गिरफ्तार

धमतरी: Kurud News: धमतरी पुलिस ने कुरुद क्षेत्र में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी धमतरी के निर्देशन में कुरुद थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल और टेबलेट जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सप्लाई के दौरान पकड़े गए तस्कर

28 सितंबर को कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटर सायकल (क्रमांक CG 05 AR 0433) पर सवार होकर ग्राम भाठागांव केनाल रोड से मरौद की ओर नशीली दवाइयों की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम मरौद केनाल रोड स्थित बजरंग मंदिर के पास घेराबंदी की और दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अजय उर्फ राजा कुर्रे (19 वर्ष), निवासी मरौद, थाना कुरूद।
  2. दिलेश्वर कुमार उर्फ डिलू यादव (20 वर्ष), निवासी मरौद, थाना कुरूद।

इन दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड सायकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट (NDPS Act) की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ और सामग्री जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 54,382.40 रुपये कीमत की नशीली दवाइयाँ और तस्करी में इस्तेमाल किए गए उपकरण जब्त किए हैं:

आरोपीजब्त सामग्रीमात्रा/कीमत
अजय उर्फ राजा कुर्रेSPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल48 पत्ता (384 नग), कीमत ₹4,262.40
हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकलकीमत ₹40,000
रेडमी स्मार्टफोनकीमत ₹3,000
दिलेश्वर कुमार उर्फ डिलू यादवNitrosun-10 टेबलेट (Nitrazepam)04 पैकेट (400 नग टेबलेट), कीमत ₹3,120
वीवो स्मार्टफोनकीमत ₹4,000

धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Also Read: धमतरी: खारुन नदी के तेज बहाव में बहा युवक, 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button