VIDEO: पुल से कूदने जा रही थी युवती, राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी

Bilaspur News: शनिवार की रात सरकंडा पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती को नदी की ओर झांकते हुए देखा गया। युवती काफी देर तक पुल पर अकेली खड़ी रही और नीचे झांकती रही। राहगीरों को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ, उन्होंने तुरंत सूझबूझ से काम लिया और उसकी जान बचा ली।

लोगों ने बातों में उलझाकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती तखतपुर इलाके की रहने वाली है। वह देर रात सरकंडा पुल पर पहुंची और चुपचाप नीचे देखती रही। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसकी गतिविधियों को गंभीरता से लिया और उसे बातचीत में उलझा लिया। धीरे-धीरे पास जाकर उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, युवती को थाने ले जाया गया

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने लेकर गई। पूछताछ में वह कुछ भी साफ-साफ नहीं बोल पाई। पुलिस को शक है कि वह मानसिक तनाव में है। थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बताया कि युवती नर्सिंग में एडमिशन न होने से परेशान थी और अपने माता-पिता से नाराज़ थी।

सखी केंद्र भेजी गई, परिजनों को बुलाया जाएगा

फिलहाल युवती को सखी केंद्र में रखा गया है, जहां उसे समझाने और मानसिक रूप से स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाया जाएगा और काउंसलिंग के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा।

सतर्कता से टली बड़ी घटना

राहगीरों की सतर्कता और तत्काल पुलिस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। यदि कुछ पल की भी देरी होती तो अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read: VIDEO: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही: एंबुलेंस न मिलने पर ऑक्सीजन लगे मरीज को स्ट्रेचर पर परिजनों ने हाईवे पार कराया, वीडियो वायरल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button