CCTV में कैद मौत का मंज़र: तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही से मंडी निरीक्षक की दर्दनाक मौत, देखें वायरल VIDEO

कांकेर। Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के चारामा इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। ये हादसा 2 अगस्त 2025 को नेशनल हाईवे-30 पर हुआ, जब मंडी निरीक्षक पुरुषोत्तम सेन अपनी ड्यूटी खत्म कर केशकाल से घर लौट रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि घर तक पहुंचने से पहले ही एक लापरवाह बाइक सवार उनकी ज़िंदगी छीन लेगा।

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

Road Accident CCTV Footage: घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक असंतुलित होकर सड़क पर फिसलता है और उसकी बाइक सीधे सामने से आ रहे मंडी निरीक्षक की बाइक से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि पुरुषोत्तम सेन का संतुलन बिगड़ता है और वो पास से गुजर रहे टैंकर के नीचे आ जाते हैं। टैंकर के पहियों के नीचे आने से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो जाती है।

लापरवाही बनी जानलेवा

Kanker News: स्थानीय लोगों और चश्मदीदों का कहना है कि हादसा पूरी तरह बाइक सवार की लापरवाही और तेज रफ्तार का नतीजा था। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त सड़क पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा नहीं था, लेकिन तेज रफ्तार और असावधानी ने एक ज़िंदगी खत्म कर दी।

पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में शोक की लहर

Charama Accident: हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Charama Inspector Death: मंडी निरीक्षक पुरुषोत्तम सेन की मौत के बाद उनके सहकर्मियों और जानने वालों में शोक की लहर फैल गई है। हर कोई इस दुर्घटना को एक चेतावनी के रूप में देख रहा है कि कैसे एक पल की लापरवाही किसी के पूरे परिवार को तबाह कर सकती है।

देखिये दुर्घटना का वायरल VIDEO-

Also Read: CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button