
रायपुर: CG Ration Portal: राज्य के एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। जो लाभार्थी पहले तीन माह का राशन नहीं ले पाए थे, उन्हें अब एक और मौका मिलने वाला है। इसके लिए राज्य सरकार पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है। संभावना है कि सरकारी छुट्टियां खत्म होने के बाद आदेश जारी किया जाएगा।
पोर्टल लॉक होने से नहीं मिल पाया था राशन
APL Ration Card: बीते दिनों कई लाभार्थी ऐसे थे जो तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से एक साथ तीन माह का राशन नहीं ले सके। जब तक वे पहुंचते, तब तक पोर्टल लॉक हो गया और उनका नाम एंट्री में नहीं जुड़ पाया। रायपुर सहित कई जिलों में इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं। अब सरकार ने ऐसे कार्डधारकों को फिर से राहत देने का फैसला लिया है।
विभागीय आदेश का इंतजार, अफसर तैयार
3 Months Ration: सूत्रों के अनुसार, खाद्य विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अफसर आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेश जारी होते ही जिनका नाम पहले छूट गया था, उन्हें फिर से पोर्टल में एंट्री मिल जाएगी और वे अपना राशन ले सकेंगे।
नई मशीनों के बाद भी सर्वर बना परेशानी
Ration Portal Update: राशन दुकानदारों का कहना है कि नई पीओएस मशीनें तो लग गई हैं, लेकिन सर्वर की स्पीड अब भी धीमी है। इससे अंगूठा स्कैन करने में दिक्कतें आ रही हैं और राशन वितरण प्रभावित हो रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों को दूर करने का काम जारी है और जल्द ही व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
फायदा किन्हें मिलेगा?
- जिन एपीएल कार्डधारकों ने तकनीकी कारणों से तीन माह का राशन नहीं लिया
- जिनका नाम पोर्टल पर समय रहते दर्ज नहीं हो पाया
- जिनकी राशन एंट्री लॉक हो गई थी
जरूरी सूचना
लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि आदेश जारी होते ही नजदीकी राशन दुकान या पीडीएस केंद्र से संपर्क करें और समय रहते राशन प्राप्त कर लें।



