
रायपुर: Basant Ageawal Expose: भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भू-माफिया बसंत अग्रवाल के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोप लगाया गया कि बसंत अग्रवाल ने धर्म और आस्था की आड़ में रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग का साम्राज्य खड़ा किया है।
10 सालों में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य
Press Conference: सूत्रों के अनुसार, बसंत अग्रवाल ने पिछले 10 वर्षों में मेटल पार्क, सोडारा, धरसीवा, बिरगांव, गोगांव, उरला, उरकुरा और तेमरी इलाके में करोड़ों की जमीन पर अवैध प्लाटिंग की है।
- 13 एकड़ का आलीशान फार्म हाउस
- अनगिनत बिना अनुमति वाले प्लॉटिंग प्रोजेक्ट
- रेरा और टीएनसी की स्वीकृति के बिना कारोबार
धार्मिक आयोजनों से छुपाता गड़बड़ी
Basant Ageawal Expose Press Conference: प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि अग्रवाल अपनी गड़बड़ियों को छुपाने के लिए बड़े धार्मिक आयोजनों का सहारा लेता है।
- प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम आयोजित
- लेकिन अब तक किसी कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण शासन या आयकर विभाग को नहीं दिया गया।
सवाल: करोड़ों का चढ़ावा कहां गया?
सत्ता बदलते ही बदलते रंग
आरोप है कि बसंत अग्रवाल सत्ता के अनुसार अपनी पहचान बदल लेता है।
- कांग्रेस सरकार में कांग्रेस नेताओं को बुलाना
- भाजपा सरकार आते ही खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताना
- खुद को विधायक और मंत्रियों से बड़ा बताने से भी नहीं चूकता
किसानों से ठगी और अवैध कब्जे
- रायपुर के कई थानों में शिकायतें लंबित
- तेलीबांधा थाने में व्यापारी से गाली-गलौज और अवैध कब्जे का मामला दर्ज
- किसानों से जमीन का एग्रीमेंट कर टोकन लेना, लेकिन रजिस्ट्री न करना
- किसानों का पैसा दबाना और राजनीतिक रसूख दिखाना
जनता के सामने खड़े बड़े सवाल
यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है—
- शासन-प्रशासन अब तक खामोश क्यों है?
- आयकर विभाग ने बसंत अग्रवाल की जांच क्यों नहीं की?
- किसानों और जनता से लूटकर बनाए गए इस साम्राज्य का क्या होगा?
सनातन धर्म रक्षा संघ का ऐलान
राहुल तिवारी ने कहा कि संगठन जल्द ही आयकर आयुक्त से मिलकर बसंत अग्रवाल के धार्मिक आयोजनों की पूरी आय-व्यय जानकारी मांगेगा और उसके अवैध प्लॉटिंग साम्राज्य की जांच कराने की मांग करेगा।



