छात्रावास में शिक्षक ने बच्चों के खाने में मिलाई फिनाइल की गोली, समय रहते टला बड़ा हादसा

Sukma Poisoning Attempt: सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के पाकेला पोटाकेबिन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 426 बच्चों के भोजन में फिनाइल की गोली डाले जाने की कोशिश हुई। गनीमत रही कि भोजन परोसने से पहले ही अधीक्षक को उसमें बदबू और असामान्य लक्षण दिखाई दिए। सतर्कता दिखाते हुए भोजन तुरंत फेंकवा दिया गया, जिससे बच्चों की जान बच गई।

आरोपी शिक्षक पर गिरी शक की सुई

Sukma Potakabin Incident: जांच में यह बात सामने आई है कि भोजन में फिनाइल मिलाने का आरोप एक शिक्षक पर लगा है। बताया जा रहा है कि उसने व्यक्तिगत रंजिश और बदले की भावना से ऐसा करने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है।

कलेक्टर ने बनाई जांच समिति

Teacher Food Poison Attempt: घटना की गंभीरता को देखते हुए सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। इसमें एसडीएम सूरज कश्यप, डीएमसी उमाशंकर तिवारी और एपीसी आशीष राम शामिल हैं। समिति ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि दो दिनों में रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Sukma News: यह मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश और चिंता है। यदि समय रहते भोजन को रोका नहीं जाता तो बड़ी संख्या में बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। फिलहाल जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read: मध्याह्न भोजन में बड़ी लापरवाही! स्कूल में बच्चों को खिला दी गई कुत्ते के जूठा खाना, 78 बच्चों को लगे एंटी-रेबीज इंजेक्शन, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की जांच की मांग…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button