
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से एक ऐसा ही मामला सामने आए हैं जिसे सुनकर सोनम रघुवंशी केस की यादें ताजा हो जाएगी फर्क केवल इतना है कि यहां पति की हत्या नहीं हुई है लेकिन धोखा उतना ही बड़ा है यह कहानी है अंकित महिलांगे की जिसकी शादी को मात्र 20 दिन हुआ था. वह अपने पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा तो वहां जो कहानी हुई उसने उसे जिंदगी भर के लिए चौका दिया।
बीच रास्ते में हमला और फिर प्रेमी संग फरार
Bilaspur News: घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है शादी के बाद पत्नी रंजीता जोशी पारंपरिक तौर पर मायके गई हुई थी 20 दिन बाद अंकित उसे उसके मायके से लाने के लिए गया लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा घटित हुआ जिसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं की जा सकती।

बीच रास्ते में प्रेमी सहित तीन युवक अचानक बाइक को रोक कर पति अंकित पर हमला करने लगे जब तक अंकित कुछ समझ पाता उसकी पत्नी बाइक से उतरकर हमलावर युवकों में से एक के बाइक के पीछे में बैठ गई। इस पर अंकित का कहना है कि उसकी पत्नी उस युवक के कंधे पर हाथ रखकर बैठी और वह पीछे मुड़कर एक बार तक नहीं देखी।
इतने में अंकित पर हमला कर रहे युवकों ने अंकित को वहीं छोड़ दिया और उसकी पत्नी रंजीता जोशी अपने प्रेमी के साथ बाइक में बैठकर चली गई।
पुलिस शिकायत के बाद जांच शुरू
Torwa police station: इस हैरान कर देने वाला घटना से परेशान अंकित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज करते ही सारी बातें विस्तार से अंकित ने बताया उसके बाद से पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दिया है, अब हमलावर और रंजीता की तलाश जारी है।
अब उठ रहे हैं कई सवाल
क्या आज पूरी घटना पहले से प्लान था, क्या रंजीता का हमलावरों में से एक युवक जिसे फ़िलहाल रंजीता का प्रेमी कहा जा रहा है उससे संबंध था या यह कोई साजिश हो सकती है।
इन सभी सवालों का जवाब अब पुलिस की जांच के बाद सामने आएगा फ़िलहाल अंकित के साथ जो कुछ भी हुआ वह उसके जीवन कठिनाइया बढ़ा दी है।



