Kurud Theft Case: कुरूद के सुने मकान में हुए चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर और नगदी बरामद

धमतरी: Kurud Theft Case: कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय नगर में जनवरी 2025 में एक सुनसान मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के पायल, सिक्के और नगदी सहित कुल 17,300 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है।

शादी में गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला

Kurud News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कांतु चंद्राकर, निवासी संजय नगर कुरूद, 23 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पीढ़ी (जिला महासमुंद) गया हुआ था। जब वह 27 जनवरी को लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके मकान का मुख्य दरवाजा और कमरे का ताला टूटा हुआ है।
घर के भीतर अलमारी का लॉक भी टूटा पाया गया, जिसमें से 6 जोड़ी चांदी की पायल, 12 चांदी के सिक्के, 1 जोड़ी सोने की टॉप्स और ₹10,000 नकद सहित लगभग ₹70,000 का सामान चोरी हो गया था।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

Sanjay Nagar kurud: चोरी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने भोयना (थाना अर्जुनी) निवासी सुरेश तिवारी और चिवरी (थाना कुरूद) निवासी विजय सेन उर्फ बिसंभर सेन को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।

Kurud Police Action: पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने संजय नगर में जनवरी माह में हुई चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। उनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी के सामान में से 2 चांदी के पायल और 7 चांदी के सिक्के बरामद किए, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹17,300 है।

Kurud Crime: दोनों आरोपियों को पुलिस ने 9 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना कुरूद के उनि. ईश्वर साकार, आरक्षक लुकेश सिन्हा, गोपाल चंद्राकर, शैलेंद्र बंजारे और सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Read: थाने में चोरी! छत्तीसगढ़ के इस थाने से चोर उड़ा ले गया लैपटॉप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button