रायपुर साइंस कॉलेज हॉस्टल बना ‘अखाड़ा’: 40-50 बाहरी युवकों ने छात्रों को पीटा, नशेड़ियों को मना करने पर हुआ विवाद

रायपुर: Raipur Science College Hostel: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात साइंस कॉलेज स्थित बॉयज हॉस्टल में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि 40 से 50 अज्ञात युवकों ने हॉस्टल में जबरन घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की, जिससे कई छात्र घायल हो गए। यह विवाद नशे में धुत बाहरी युवकों को हॉस्टल परिसर में आपत्तिजनक हरकत करने से मना करने पर शुरू हुआ।

नशेड़ियों को मना करने पर आधी रात हुआ हमला

Raipur News: जानकारी के अनुसार, देर रात दो युवक दो युवतियों के साथ हॉस्टल परिसर में नशे में धुत होकर पेशाब कर रहे थे। जब हॉस्टल के छात्रों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद के बाद ये युवक-युवती वहाँ से चले गए, लेकिन आधी रात को वे करीब 40 से 50 अज्ञात लोगों के साथ वापस आए। ये हमलावर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस थे। उन्होंने हॉस्टल में घुसकर जो छात्र सामने मिला, उसके साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में हॉस्टल के कई छात्र घायल हो गए।

नाराज छात्रों ने किया सरस्वती नगर थाने का घेराव

इस घटना से गुस्साए और आक्रोशित छात्र देर रात सरस्वती नगर थाना पहुँचे और थाने का घेराव कर दिया। छात्रों ने हमलावर अज्ञात आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

फिलहाल अज्ञात हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से की सुरक्षा की मांग

आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएँ हॉस्टल में आए दिन होती रहती हैं। छात्रों ने बताया कि वे लंबे समय से कॉलेज प्रशासन से हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं:

  1. हॉस्टल में एक सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जाए।
  2. हॉस्टल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ।
  3. हॉस्टल पूरी तरह से खुला है, यहाँ कम से कम दो गेट लगवाए जाएँ, ताकि बाहरी लोगों की एंट्री रोकी जा सके।

Also Read: दिवाली खर्च के लिए कत्ल! चोरी करने घुसे युवकों ने पकड़े जाने के डर से गला घोंटा, व्यापमं की तैयारी कर रहा था आरोपी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button