
छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से झांसी रेलवे स्टेशन पर देर रात हड़कंप मच गया रात भर प्लेटफार्म में पसरा रहा सन्नाटा रात को जैसे ही दिल्ली कंट्रोल रूम में कॉल आया छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम है रेलवे प्रशासन की सांस थम गई। हजरत निजामुद्दीन ट्रेन से दुर्ग जा रही ट्रेन को झांसी स्टेशन पर इमरजेंसी मोड में रोका गया सूचना मिलते ही CRPF और फायर ब्रिगेड सहित बम स्क्वॉड की टीमों ने स्टेशन को चारों ओर से घेर लिया यात्रियों को कहा गया ट्रेन छोड़ो।

Jhansi News: जैसे ही पुलिस ने जांच शुरू की यात्रियों को ट्रेन खाली करने के लिए आदेश दिए गए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नींद में डूबे सैकड़ो यात्री अपना सामान उठाकर प्लेटफार्म पर उतर गए हैं पूरी रात जाँच के बाद एसी कोच बी 1 में तीन लावारिस बैग मिलने से तनाव और बढ़ गया लेकिन राहत की बात यह रही की जांच में बम या किसी संदिग्ध चीजों का कोई सुराग नहीं मिला।

पुरी ट्रेन की बारीकी से तलाशी लेने के बाद ही उसे रवाना किया गया रेलवे पुलिस ने बताया कि दिल्ली कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर यह फर्जी सूचना दे दी थी कॉल कहां से किया गया और इसका क्या मकसद है इसकी जांच जारी है।

Sampark Kranti Express: पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आईटी एक्ट व सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की तैयारी कर रहे हैं लगभग तीन घंटे तक चली तलाशी और जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया हालांकि बम की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस घटनाक्रम ने यात्रियों की रात की नींद उड़ा दी कुछ यात्री तो अगली बार ट्रेन पकड़ने से पहले 10 बार सोचने की बात कहते नजर आए इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फर्जी सूचना भी बड़े पैमाने पर अफरा तफरी फैला सकती है हालांकि रेलवे और पुलिस की तत्परता की तारीफ करनी होगी।



