
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णु सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाने के मामले में कुछ विधायक काफी कमजोर या कंजूस साबित हुए हैं। बीते पांच सत्रों के दौरान हुई 48 बैठकों में कुल 7728 सवाल उठे हैं, लेकिन कई विधायकों ने अपने क्षेत्र की जनता से जुड़े मामलों पर सवाल पूछने में बड़ी कंजूसी दिखाई है। सवाल पूछने में कमजोर साबित होने वाले विधायकों में भाजपा के विधायकों की संख्या ज्यादा है, जबकि कांग्रेस के विधायक इस मामले में बेहतर नजर आए हैं।
रेणुका सिंह और अमर अग्रवाल ने नहीं खोला खाता
सवाल पूछने में सबसे कमजोर प्रदर्शन भाजपा के दो सीनियर विधायकों का रहा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक रेणुका सिंह और अमर अग्रवाल ने तो अब तक विधानसभा के पांचों सत्रों में एक भी सवाल नहीं पूछा है। ये दोनों विधायक मंत्रीपद के दावेदार भी रहे हैं। कुछ अन्य भाजपा विधायकों का प्रदर्शन भी बेहद कमजोर रहा है:
- रेणुका सिंह: 0 सवाल
- अमर अग्रवाल: 0 सवाल
- विक्रम उसेंडी: 3 सवाल
- उद्धेश्वरी पैकरा: 7 सवाल
- भूलनसिंह मरावी: 7 सवाल
कांग्रेस में सबसे कम सवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के
Congress vs BJP: सवाल पूछने के मामले में कांग्रेस विधायकों की संख्या बहुत कम है जिन्होंने कम सवाल पूछे हों। कांग्रेस के विधायकों का प्रदर्शन भाजपा के विधायकों से बेहतर रहा है। कांग्रेस में सबसे कम सवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हैं, लेकिन उन्होंने 41 प्रश्न पूछे हैं और वे अपने सवालों के अलावा भी विधायकों के साथ अहम मुद्दों पर सरकार को घेरते रहे हैं। अन्य कुछ प्रमुख विधायकों का प्रदर्शन इस प्रकार है:
- भैयालाल राजवाड़े: 11 सवाल (BJP)
- विनायक गोयल: 15 सवाल (BJP)
- प्रेमचंद्र पटेल: 18 सवाल (BJP)
- चैतराम अटामी: 19 सवाल (BJP)
- ईश्वर साहू: 19 सवाल (BJP)
- डोमनलाल कोर्सेवाड़ा: 21 सवाल (BJP)
- पुरंदर मिश्रा: 21 सवाल (BJP)
सबसे ज्यादा उपस्थिति वाले विधायक, जनता के प्रति समर्पण
सवाल पूछने के मामले में कमजोरी के बावजूद विधानसभा में उपस्थिति के मामले में कई विधायकों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अब तक हुई 53 बैठकों में सबसे ज्यादा दिन उपस्थित रहने वाले कुछ विधायकों के नाम निम्न अनुसार हैं:
- शकुंतला सिंह पोर्ते: 53 दिन
- प्रेमचंद पटेल: 53 दिन
- अनुज शर्मा: 53 दिन
- रोहित साहू: 53 दिन
- उद्धेश्वरी पैकरा: 52 दिन
- गोमती साय: 52 दिन
- पुन्नुलाल मोहले: 52 दिन
Also Read: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने इस तारीख तक न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल



