
धमतरी। Kurud Heroin Case: बिरेझर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। रायपुर से हेरोइन ला रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से कुल 4.85 ग्राम हेरोइन और करीब 91 हजार रुपये से ज़्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को इस मामले में तस्करी के एक पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली है। गिरफ्तार युवकों में से दो ने कबूल किया है कि वे नशा खुद भी करते हैं और आगे पहुंचाने का काम भी करते हैं।
NH-30 पर नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी
Raipur Heroin smuggling: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुरूद निवासी अमन चंद्राकर और दुष्यंत चंद्राकर बाइक से रायपुर से हेरोइन लेकर लौट रहे हैं। इसके बाद चौकी बिरेझर की टीम ने ग्राम बिरेझर स्थित एनएच-30 पर चंद्राकर हार्डवेयर दुकान के पास नाकाबंदी की। थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी वहां पहुंचे और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला
अमन चंद्राकर के पास से:
- 2.18 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग ₹21,000)
- नकद ₹1,500
- पल्सर बाइक (CG 05 AQ 8947), अनुमानित कीमत ₹45,000
- ओप्पो मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹7,000
दुष्यंत चंद्राकर के पास से:
- 1.83 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग ₹18,000)
- नकद ₹1,000
- वीवो मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹6,000
कुल जब्ती:
- 4.85 ग्राम हेरोइन (कुल कीमत करीब ₹39,000)
- कुल ज़ब्त संपत्ति: ₹91,500 से ज़्यादा
सामने आया तस्करी का तरीका और नेटवर्क
Raipur to Kurud Drug Supply: पूछताछ में अमन और दुष्यंत ने कबूल किया कि उन्होंने रायपुर से दो झिल्लियों में हेरोइन खरीदी थी। अमन ने एक झिल्ली किसी अन्य को देने की बात मानी, जबकि दुष्यंत ने कहा कि वह दूसरी झिल्ली मेहुल चंद्राकर को देने वाला था। अमन ने ऑनलाइन पेमेंट से ₹7,900 स्कैन कर भेजे थे, वहीं दुष्यंत ने ₹8,000 नकद दिए थे।
तीनों आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे खुद भी इस नशे का सेवन करते हैं।
तीनों आरोपी जेल भेजे गए, अन्य की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस तरह है:
- अमन चंद्राकर (27), सरोजनी चौक, कुरूद
- दुष्यंत चंद्राकर उर्फ सोनू (26), ग्राम भोथली, थाना कुरूद
- मेहुल उर्फ अणांक चंद्राकर (26), बस स्टैंड, सांधा चौक, कुरूद
तीनों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क) और 29 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।



