हैवान बनी प्रेमिका : बेटे संग मिलकर प्रेमी की बेरहमी से हत्या, चाकू से काटा गुप्तांग, पेचकस से आंख फोड़ी, ऐसे खुली अंधे कत्ल की गुत्थी…..

महासमुंद: Mahasamund News: जिले के ग्राम बेमचा की नहर में 11 सितंबर को मिली नग्न अवस्था की लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने तीनन की जांच के बाद कर दिया है। मृतक की पहचान पचेडा निवासी 35 वर्षीय पिलेश्वर साहू के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में बेमचा की रहने वाली 45 वर्षीय देवकी बघेल और उसके 21 वर्षीय बेटे सुरेश बघेल को गिरफ्तार किया है।

अवैध संबंध बने विवाद की जड़

Bemacha Murder Case: जांच में सामने आया कि पिलेश्वर पिछले पांच साल से अपने परिवार को छोड़कर देवकी के साथ रह रहा था। समय के साथ उसने न केवल महिला पर दबाव बनाना शुरू किया बल्कि उसके घरेलू मामलों में भी दखल देने लगा। यही बात मां-बेटे को नागवार गुजरी और दोनों ने उसकी हत्या की योजना बना ली।

इस तरह दी वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर की रात पिलेश्वर देवकी के घर पहुंचा। शराब पीकर विवाद करने पर उसे पहले रस्सी से खाट पर बांधा गया। इसके बाद बेटे सुरेश ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया। महिला देवकी ने पेचकस से उसकी आंख पर वार किया और शोर दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

पहचान मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद सुरेश ने मृतक का गुप्तांग काट दिया, जबकि देवकी ने चेहरे पर मुरूम का बड़ा पत्थर पटक दिया ताकि शिनाख्त मुश्किल हो जाए। इसके बाद शव को घसीटते हुए पास की नहर में फेंक दिया गया।

जांच में मिले ठोस सबूत

शव की हालत देखकर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ कर दिया कि यह हत्या का मामला है। पुलिस ने देवकी और सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती के बाद दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, रस्सी, पेचकस और खून से सने कपड़े बरामद किए गए।

परिजनों से हुई शिनाख्त

पिलेश्वर की गुमशुदगी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई। परिजनों ने उसकी पुष्टि की। बताया गया कि मृतक रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और लंबे समय से देवकी के घर आ-जा रहा था।

आरोपियों को जेल भेजा गया

पुलिस ने देवकी और सुरेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस केस में चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में पेश कर दी जाएगी ताकि आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जा सके।

Also Read: छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग ने निगले 6 शेविंग ब्लेड, जो हुआ….. पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान…..

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button