
धमतरी: Magarlod News: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना मगरलोड पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही से किसानों की ट्रैक्टर ट्राली चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
शिकायत का मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 3-4 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उसके घर के ब्यारा में खड़ी लाल रंग की ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश
किसान की ट्राली चोरी होने से कृषि कार्य प्रभावित न हो, इस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी ने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
संयुक्त टीम की जांच और कार्यवाही
मगरलोड पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं क्षेत्र में सतत पूछताछ के आधार पर तीन संदेहियों —
- शोएब खान उर्फ राजा पिता अयुब खान (29 वर्ष), निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
- देवनारायण ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव (21 वर्ष), निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड
- मोहम्मद आबिद रिजवी पिता स्व. मोहम्मद सरीफ रिजवी (27 वर्ष), निवासी संजय नगर वार्ड 06, कांकेर
से पूछताछ की गई।
आरोपियों का इकबालिया बयान
पूछताछ में आरोपियों ने न केवल मगरलोड क्षेत्र की ट्राली चोरी बल्कि 27 अगस्त को ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर और 09 सितंबर को ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों से बरामदगी विवरण
आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किए गए सामान —
- नीला रंग का ट्रैक्टर ट्राली धनगांव, थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद से
- हरा रंग का ट्रैक्टर ट्राली चिचंलगोदी, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद से
- लोहे का ट्रैक्टर नांगर दानीटोला, धमतरी-नगरी रोड स्थित हीरा सोनकर पोल्ट्री फार्म के सामने से
- पीकअप वाहन (छोटा हाथी) क्रमांक CG-27-H-2669, जो चोरी की वारदात में प्रयुक्त हुआ था
कुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग ₹10,30,000 आंकी गई है।
दुगली थाने के प्रकरणों से जुड़ा नेटवर्क उजागर
मगरलोड के अतिरिक्त थाना दुगली क्षेत्र में भी चोरी की दो घटनाएँ इसी गिरोह से जुड़ी पाई गईं —
- ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर ट्राली चोरी
- ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर चोरी
दोनों प्रकरणों में आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आगे की जांच जारी
धमतरी पुलिस अन्य जिलों से जुड़ी चोरी की वारदातों की कड़ियाँ जोड़ते हुए जांच जारी रखे हुए है।
Also Read: Fraud: फर्जी कंपनी द्वारा आदिवासी महिलाओं से करोड़ों की ठगी का मामला: एसटी कमीशन ने केंद्रीय एजेंसी से जांच की अनुशंसा की



