
रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन से सरगुजा पहुंच गए है। उन्होंने राजधानी रायपुर से अंबिकापुर तक की यह यात्रा ट्रेन से करने का फैसला किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहें, जिससे इस दौरे की अहमियत और बढ़ जाती है।
मुख्यमंत्री ने यात्रा से पहले कहा, “ट्रेन की यात्रा हमेशा पुरानी यादें ताजा कर देती है।” उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण दौरा बताया और संकेत दिए कि इस दौरान वे विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।
यात्रा का उद्देश्य भाजपा विधायक दल और सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित तिब्बती मॉनिस्ट्री हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जिसमे शामिल होने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ पहुंचे हुए है।



