
महासमुंद, 8 फरवरी 2025 Nagriya Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है, जिसमें बड़ी मात्रा में कंबल भरे हुए थे। यह कंबल हरियाणा के पानीपत से छत्तीसगढ़ लाए गए थे, और इनकी किसे के लिए आपूर्ति की जा रही थी, इस बारे में फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कंबल से भरा ट्रक जब्त
कोतवाली पुलिस ने दलदली रोड पर एक संदिग्ध ट्रक (RJ 11 GC 4072) को रुकवाया। ट्रक की जांच करने पर पुलिस को इसमें करीब 2000 कंबल मिले। इन कंबलों की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रक के चालक ने इन कंबलों के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थता जताई, जिससे पुलिस को शक हुआ और उन्होंने ट्रक को जब्त कर लिया।
पानीपत से लाए गए थे कंबल
पुलिस के अनुसार, यह कंबल हरियाणा के पानीपत से लाए गए थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इन कंबलों को छत्तीसगढ़ में चुनाव के समय खपाने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है कि यह कंबल किसने मंगवाए थे और इनका क्या उद्देश्य था। पुलिस BNSS की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस की जांच जारी
महासमुंद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही इस मामले की विस्तृत जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Also Read: CG चुनाव से पहले 1 करोड़ की शराब और 35 लाख की चांदी की पायल जब्त, पुलिस ने किया बड़ा एक्शन