धमतरी गंगरेल बोटिंग साइट पर पहुंचा दंतैल हाथी, इन 10 गांवों में अलर्ट

धमतरी: महाराष्ट्र से धमतरी आए चंदा दल का एक दंतैल हाथी शुक्रवार देर रात अचानक गंगरेल बोटिंग साइट पर पहुंच गया। हाथी के पर्यटक स्थल तक पहुंचने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और हाथी को डांगीमाचा की ओर खदेड़ा।

आसपास के गांवों में अलर्ट

वन विभाग ने हाथी की गतिविधियों को देखते हुए गंगरेल, विश्रामपुर, तुमराबहार, खिरकीटोला, डांगीमाचा, कसावाही, बोरिदखुर्द, बेलतरा, सोरम, भटगांव, बेन्द्रानवागांव, मरादेव, कोटाभर्री, बरारी, शकरवारा, भोयना और मुड़पार समेत करीब 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

निगरानी के लिए टीम तैनात

हाथी की लगातार निगरानी के लिए विभाग ने विशेष टीम बनाई है। दल प्रमुख राकेश कुमार तिवारी के साथ संतोष कुमार साहू, हर्ष सिन्हा और सोनराज साहू को ड्यूटी पर लगाया गया है।

Also Read: धमतरी जिले में फर्जी पत्रकारों की उगाही से सरपंच परेशान, RTI को बना रहे ब्लैकमेलिंग का हथियार, PCI को सौंपेंगे सूची

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button