
कवर्धा: Two groups fight in Kawardha Parade Ground: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कवर्धा के परेड ग्राउंड में उस वक्त हंगामा मच गया, जब स्कूली बच्चों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामला कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
कुर्सी के लिए भिड़े छात्र, बेल्ट से हमला
School Boys Fight VIDEO: घटना परेड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसी दौरान कक्षा 9वीं के चार छात्र, जो स्वामी करपात्री स्कूल से जुड़े हैं, कुर्सी पर बैठने को लेकर झगड़ने लगे। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने बेल्ट निकालकर दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट होते देख ग्राउंड में मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहले से थी आपसी रंजिश, नशे में थे छात्र
Kawardha School Fight: डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि मारपीट करने वाले चारों छात्र नाबालिग हैं और पहले से ही आपसी विवाद में थे। परेड ग्राउंड में आगे की कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर विवाद और बढ़ गया। जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र सूखे नशे के प्रभाव में थे, जिससे उनका व्यवहार असामान्य हो गया था।
पुलिस ने किया हस्तक्षेप, छात्रों को दी गई समझाइश
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल हरकत में आए और मारपीट कर रहे छात्रों को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया। चूंकि सभी छात्र नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।
देखिये वीडियो-
स्वतंत्रता दिवस पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Kawardha News: जहां एक ओर पूरा प्रदेश आजादी का पर्व मना रहा था, वहीं कवर्धा में कुछ छात्रों की हरकत ने कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाई। प्रशासन ने स्कूल और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन दें।



