Vice Presidential Election: कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी? जानिए उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन ने क्यों इन पर खेला दांव

नई दिल्ली: Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में लिया गया, जिसमें इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

B.Sudarshan Reddy: खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस नाम की औपचारिक घोषणा की और कहा कि सभी विपक्षी दल इस पर एकमत हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और दो बार सांसद रह चुके हैं।

क्यों चुने गए बी. सुदर्शन रेड्डी?

Vice President Candidate: बी. सुदर्शन रेड्डी की पहचान एक ईमानदार और निष्पक्ष न्यायिक अधिकारी के तौर पर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि रेड्डी देश के उन चुनिंदा न्यायविदों में से हैं, जिन्होंने संविधान और मौलिक अधिकारों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है। खड़गे ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ पद का नहीं, विचारधारा का भी है। हम ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बना रहे हैं, जिनका सार्वजनिक जीवन साफ-सुथरा और न्यायप्रिय रहा है।”

कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी?

Vice President Candidate india: बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले में हुआ। एक किसान परिवार से आने वाले रेड्डी ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और 1971 में वकालत शुरू की।

उन्होंने हाईकोर्ट में सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस की। 1988 में वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी वकील बने। बाद में केंद्र सरकार के लिए भी उन्होंने एडिशनल स्टैंडिंग काउंसल का काम संभाला। 1995 में उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया गया। 2005 में गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और फिर 2007 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। 2011 में सेवानिवृत्त होने के बाद वे गोवा के पहले लोकायुक्त बने।

सामाजिक सर्वेक्षण में निभाई अहम भूमिका

B.Sudarshan Reddy Story: 2023 में तेलंगाना सरकार ने सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण (SEEEPC) कराया था। इस सर्वेक्षण के आंकड़ों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बनी विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता भी सुदर्शन रेड्डी ने की। समिति का मकसद था कि आंकड़ों में कोई गड़बड़ी न हो और वह नीति निर्माण के लिए उपयोगी साबित हों।

विपक्ष की रणनीति क्या है?

BJP Vice President Nominee: INDIA ब्लॉक ने एक गैर-राजनीतिक और निष्पक्ष छवि वाले उम्मीदवार पर दांव लगाकर एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की है। जहां एनडीए ने दक्षिण भारत से सीपी राधाकृष्णन को उतारा, वहीं विपक्ष ने बी. सुदर्शन रेड्डी को सामने लाकर दक्षिण की क्षेत्रीय पार्टियों के लिए फैसला लेना मुश्किल कर दिया है।

टीएमसी, डीएमके, आप और अन्य दलों ने सुदर्शन रेड्डी के नाम का समर्थन किया है। टीएमसी ने गैर-राजनीतिक चेहरा मांगा था और डीएमके दक्षिण भारत से उम्मीदवार चाहती थी। रेड्डी का नाम इन दोनों ही अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।

21 अगस्त को होगा नामांकन

India Strategy: बी. सुदर्शन रेड्डी 21 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले विपक्षी दलों के सांसदों की बैठक बुधवार दोपहर 1 बजे सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें रणनीति तय की जाएगी।

अब मुकाबला सियासी से ज्यादा वैचारिक हो चला है, जहां एक तरफ एनडीए ने अपने संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता दी है, वहीं इंडिया ब्लॉक ने संविधान की रक्षा करने वाले चेहरे पर भरोसा जताया है।

Also Read: Vice Presidential Election: NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button