VIDEO: रायपुर वनडे मैच में भारत की हार, सुरक्षा में चूक, मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, वीडियो हो रहा वायरल

रायपुर: IND vs SA 2nd ODI Raipur: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया दूसरा वनडे मैच बेहद हाई स्कोरिंग रहा, लेकिन टीम इंडिया के लिए निराशाजनक समाप्त हुआ। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 359 रन का एक विशाल टारगेट दिया था। हालांकि, साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स ने रिकॉर्ड तोड़ चेज करते हुए आखिरी ओवर में 4 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस हार के साथ ही भारत का रायपुर में वनडे नहीं हारने का रिकॉर्ड भी टूट गया। विराट कोहली के प्रशंसकों ने एक बार फिर सुरक्षा को चकमा दिया। रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच में ऐसी ही घटना होने के बाद, रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी ऐसा ही हुआ। भारतीय पारी के दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ, तब एक फैन सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मैदान में घुस आया। यह फैन सीधे विराट कोहली के पास पहुँचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत धर दबोचा।

कोहली-गायकवाड़ के शतक बेकार, मार्करम ने दिया करारा जवाब

Individual Highlights: टीम इंडिया की बल्लेबाजी में विराट कोहली (102 रन) ने लगातार दूसरा शतक जड़ा, जो उनके वनडे करियर का 53वां शतक था। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ (105 रन) ने भी वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक सिर्फ 77 गेंदों में जमाया। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 195 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। कप्तान केएल राहुल ने भी आखिरी ओवर्स में 43 गेंदों में 66 रन की विस्फोटक पारी खेली। लेकिन साउथ अफ्रीका की तरफ से एडन मार्करम ने 88 गेंदों पर शतक लगाकर करारा जवाब दिया, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

ब्रेविस-ब्रीत्जकी की पारियों से साउथ अफ्रीका की रिकॉर्ड जीत

साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन मार्करम ने कप्तानी पारी खेली। मार्करम का कैच 53 के स्कोर पर छूटा, जो टीम इंडिया को भारी पड़ा। मार्करम के शतक के बाद मैथ्यू ब्रीत्जकी और डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी साझेदारी की। ब्रेविस ने सिर्फ 34 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जबकि ब्रीत्जकी ने भी अर्धशतक जमाया। आखिरी ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने तेजी से रन बटोरते हुए साउथ अफ्रीका को 49.2 ओवर में जीत तक पहुँचा दिया। यह साउथ अफ्रीका का भारत में सबसे बड़ा रन चेज है।

सीरीज 1-1 से बराबर, फैसला विशाखापट्टनम में

साउथ अफ्रीका की इस जीत के साथ ही 3 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अब सीरीज का फैसला आखिरी वनडे मैच में होगा, जो 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को यह मैच जीतनने के लिए अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि इस मैच में रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल की धीमी पारियों और आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 74 रन बनने से टीम 400 के आस-पास पहुँचने से चूक गई थी।

मैच के दौरान ग्राउंड में घुसा फैन, सुरक्षा में चूक

Virat Kohli Fan Video: मैच के दौरान विराट कोहली का एक फैन सुरक्षा को चकमा देकर मैदान के बीच में घुस आया। यह घटना भारतीय पारी के ड्रिंक्स ब्रेक के समय हुई। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत कंधों पर उठाकर और घसीटते हुए मैदान से बाहर कर दिया। इससे पहले रांची में भी ऐसा ही एक फैन मैदान में घुस आया था। फैंस में जबरदस्त उत्साह था, जिसके चलते स्टेडियम तक पहुँचने वाली सड़कों पर कई जगह जाम की स्थिति भी बनी रही, खास तौर पर तेलीबांधा चौक पर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम देखा गया। एंट्री के दौरान सुरक्षा टीम ने दर्शकों से पानी की बोतल, गुटखा और सिक्के भी जब्त किए।

देखिये वीडियो-

सुरक्षा कर्मियों ने फैन को घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

सुरक्षा कर्मियों ने मैदान में घुसे फैन को फौरन कंधों पर उठा लिया और घसीटते हुए मैदान से बाहर ले गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी इस घटना का भरपूर आनंद लिया, जिसमें कुछ लोगों के ठहाके लगाने की आवाज भी सुनाई दी। बता दें कि इससे पहले रांची में भी एक फैन विराट कोहली के चरणों में लेट गया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जो सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है।

Also Read: VIDEO: रायगढ़ रेलवे मंडल में RPF जवान ने आरक्षक के कनपटी पर मारी गोली, इस वजह से हुई थी बहस, पूरा वारदात CCTV में कैद

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button