छत्तीसगढ़ के स्वाद का खजाना! 

By Dakshinkosal

January 03, 2025

क्या आपने छत्तीसगढ़ के इन मशहूर व्यंजनों का स्वाद लिया है? आइए जानते हैं, जो हर खाने के शौकीन को एक बार ज़रूर चखना चाहिए।

चावल के फरे

चावल के आटे से बने ये स्टीम्ड फरे चटनी के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगते हैं।

ठेठरी और खुरमी

त्योहारों की शान! ठेठरी नमकीन और खुरमी मीठा, हर मौके पर परफेक्ट।

चीला

चावल के आटे से बना चीला नारियल की चटनी के साथ खाने में मज़ेदार।

बफौरी

भाप में पकी बेसन की बफौरी स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है।

अइरसा

गुड़ और चावल से बनी ये मिठाई दिल जीत लेती है।

बोरी बासी

ठंडक देने वाली ये डिश गर्मी के दिनों में खास पसंद की जाती है।

कोचई पत्ता के पकोड़े

कोचई के पत्तों से बने कुरकुरे पकोड़े चाय के साथ बेस्ट हैं।

महुआ के लड्डू

महुआ के फूलों से बने ये लड्डू स्वाद और एनर्जी से भरपूर हैं।

छत्तीसगढ़ की थाली का स्वाद!

ये डिशेस छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा हैं। इन्हें ज़रूर चखें।

or visit us at

Like & Subscribe!