छत्तीसगढ़ केबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
By Dakshinkosal
January 19, 2025
जानिए छत्तीसगढ़ केबिनेट में किन- किन महत्वपूर्ण फैसले पर लगी मुहर
किसानों के लिए बड़ा निर्णय
27 लाख किसानों को समर्थन मूल्य पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान,
800 रुपये की अंतर राशि फरवरी 2025 में एकमुश्त प्रदान की जाएगी।
धान की नीलामी पर निर्णय
2024-25 में अतिशेष धान की नीलामी ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से की जाएगी।
महिला स्व-सहायता समूह को काम
रेडी टू ईट निर्माण कार्य 5 जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना
एक लाख 32 हजार लाभार्थियों को 3938.80 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा।
पंचायती राज में संशोधन
ओबीसी प्रतिनिधित्व और आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन के लिए अध्यादेश की समयावधि बढ़ाई गई।
स्टील उद्योगों को राहत
एचव्ही-4 श्रेणी के मिनी स्टील प्लांट्स को 01 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक ऊर्जा प्रभार में 1 रुपये प्रति यूनिट छूट।
कलाकारों के लिए आर्थिक सहायता
राज्य के कलाकारों को 50,000 रुपये तक आर्थिक सहायता और मृत्यु पर 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
युवाओं के लिए वित्तीय कौशल
छात्र स्किलिंग प्रोग्राम (SSP) के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू, छात्रों को वित्तीय बाजारों का प्रशिक्षण मिलेगा।
www.dakshinkosal.com
or visit us at
Like & Subscribe!