CG Weather Update

राज्य में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है और मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अप्रैल में लू की चपेट से राहत मिलना मुश्किल है।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म में राहत की खोज:

ऐसे में अगर आप गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और कहीं घूमने की सोच रहे हैं, तो बाहर जाने की जरूरत नहीं। छत्तीसगढ़ में ही एक ऐसी जगह है, जो गर्मी में भी ठंडी बनी रहती है और कश्मीर जैसी ठंडक देती है।

गर्मी में घूमने की परफेक्ट जगह:

जी हां, हम बात कर रहे हैं कोरबा जिले में बसे चैतुरगढ़  की। यह इलाका मैकाल पर्वत श्रृंखला में स्थित है और इसे 'छत्तीसगढ़ का कश्मीर' कहा जाता है।

गर्मी में भी ठंडी हवाओं का एहसास:

चैतुरगढ़ समुद्र तल से करीब 3060 फीट की ऊंचाई पर बसा है, जिससे यहां का मौसम गर्मी में भी बेहद सुहावना रहता है। ऊंचाई की वजह से यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता।

क्यों कहते हैं इसे 'छत्तीसगढ़ का कश्मीर':

ठंडी हवाएं, हरियाली से घिरे पहाड़ और शांत वातावरण इसे कश्मीर जैसा फील देते हैं। यही वजह है कि यह जगह गर्मी में सुकून की तलाश कर रहे पर्यटकों की पसंद बनती जा रही है।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर:

चैतुरगढ़ सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि अपनी सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां गुप्त गुफाएं, जलप्रपात, नदियां, जलाशय और दुर्लभ जड़ी-बूटियों से भरपूर हरियाली है, जो इसे और भी खास बनाती है।