Baba Ashram in Dongargarh: 100 देशों की यात्रा, आश्रम में रेड पड़ी तो मिला गांजा, कृत्रिम यौन सहायक वस्तु और नशीली गोलियां, खुद को बताता था योगगुरु

Baba Ashram in Dongargarh: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ स्थित एक फार्म हाऊस में योगा आश्रम की आड़ में गांजा सहित नशे का अन्य कारोबार करने का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास एक फार्महाउस में छापेमारी कर खुद को योगगुरु बताने वाले कांती अग्रवाल (45 वर्ष) को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग ₹20,000 आंकी गई है। इसके साथ ही सेक्स टॉय, नशीली गोलियां, वियाग्रा टेबलेट और नशीली गोलियां भी बरामत हुई।

योगगुरु कांती अग्रवाल

गोवा में 20 साल से संचालित है योगाश्रम

Dongargarh News: वह विदेशी नागरिकों को योग और ध्यान की शिक्षा देता था और दावा करता है कि उसने 100 से अधिक देशों की यात्रा की है। वह स्वयं को 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर भी बताता है। आरोपी 20 साल बाद डोंगरगढ़ वापस आकर गोवा की शैली में प्रज्ञागिरी के पास योगाश्रम का निर्माण कर रहा था। यह योगाश्रम पिछले दो महीने से बन रहा था।

प्रज्ञागिरी योगाश्रम

Goa YogAshram: फार्महाउस की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पहले से ही नजर थी। आरोपी क्षेत्र के युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचकर उनके भविष्य को खराब कर रहा था। पुलिस अब आरोपी के एनजीओ संस्थानों और उसकी विदेश यात्राओं की जांच कर रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

सेक्स टॉय

विदेशी नागरिकों को सिखाता था योग

Dongargarh Crime: पिछले 20 वर्षों से गोवा में एक योगाश्रम संचालित आश्रम में वह विदेशी नागरिकों को योग और ध्यान की शिक्षा देता था आश्रम में वह विदेशी साधकों को केवल शारीरिक योग ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि की तकनीकें भी सिखाता था।

कामोत्तेजक उपकरण

ध्यान, मंत्र जाप, आयुर्वेदिक जीवनशैली और सत्संग भी उसकी दिनचर्या का हिस्सा थे। वह खुद को “योग-दूत” (Yoga Ambassador) के रूप में प्रस्तुत करता रहा है और कई जगहों पर उसने योग कार्यक्रमों में भी भाग लेने का दावा किया है।

Also Read: छत्तीसगढ़ की सोनम: शादी के 20 दिन बाद पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, लौटते वक्त बीच रास्ते में पति को पिटवाया और प्रेमी संग फरार हो गई पत्नी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button