CG Education Department Transfer: शिक्षा विभाग में तबादले, कई प्राचार्यों को मिली DEO की जिम्मेदारी

रायपुर CG Education Department Transfer: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत कई प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के मुताबिक, हेमंत उपाध्याय, जो वर्तमान में उप संचालक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें दुर्ग संभाग का प्रभारी संयुक्त संचालक नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से यह आदेश सोमवार को जारी किया गया। इन तबादलों को क्षेत्रीय प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय कार्यों की सुचारुता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

तबादले से जुड़े सभी अधिकारी जल्द ही नई जगह पर कार्यभार संभालेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आगे भी और बदलाव संभव हैं, जिनका निर्णय आवश्यकता के अनुसार लिया जाएगा।

Also Read: बस्तर ओलंपिक में ट्रैक सूट खरीदी घोटाला! खेलों की आड़ में करोड़ों का खेल, खास कंपनी को लाभ पहुंचाने नियमों से खिलवाड़

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button