छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शेखर दत्त का बुधवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1969 बैच के अधिकारी थे और उन्होंने रक्षा मंत्रालय में सचिव, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Deputy NSA) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी थी। उनके निधन पर रक्षा मंत्रालय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक समर्पित सैनिक, दूरदर्शी नीति निर्माता और कुशल प्रशासक बताया है, जिनका योगदान राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा नीतियों में उल्लेखनीय रहा है।

शेखर दत्त ने 23 जनवरी 2010 से 14 जुलाई 2014 तक छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला। उनके निधन को प्रशासनिक जगत और रक्षा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। देशभर के राजनीतिक और नौकरशाही वर्ग में शोक की लहर है।

Also Read: CG School Scandal: छत्तीसगढ़ के इस स्कूल के महिला वॉशरूम में गुरुजी मोबाइल से बनता था शिक्षिकाओं का अश्लील वीडियो, जब खुला राज़ तो सब रह गए सन्न

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button