School Open Date 2025: 15 दिन बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टी, अब 16 जून नहीं 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

लखनऊ, जून 2025: School Open Date 2025: उत्तर प्रदेश में लगातार जारी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शिक्षण सत्र 2025–26 की शुरुआत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले 16 जून से स्कूल खुलने थे, लेकिन अब ग्रीष्मकालीन अवकाश को 15 दिन बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया गया है। ऐसे में अब प्रदेश भर के सभी मान्यता प्राप्त कक्षा 8वीं तक के स्कूल 1 जुलाई 2025 से खुलेंगे।

UP School Holiday: इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषद के मुताबिक, 20 मई से 15 जून तक निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाकर अब 30 जून कर दिया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे, लेकिन विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी 16 जून से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। वे स्कूल में रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक और अन्य तैयारियों को पूरा करेंगे।

मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के संचालन को लेकर निर्णय संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति के विवेक पर छोड़ा गया है।

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रखा है। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान लगातार 43.8 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। प्रयागराज समेत कई जिलों में औसत तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

देखें आदेश-

नलों और टंकियों का पानी इतना गर्म हो गया है कि उसे छूना भी मुश्किल हो रहा है। एसी और कूलर भी इस झुलसा देने वाली गर्मी के आगे नाकाम नजर आ रहे हैं।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद जरूरी कदम माना जा रहा है। अब छात्रों को 1 जुलाई से नियमित कक्षाओं में शामिल होना होगा, जबकि शिक्षक 16 जून से ही विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

Also Read: Tatkal Ticket Rule Change: 1 जुलाई से रेलवे का बड़ा बदलाव: तत्काल टिकट के लिए अब आधार जरूरी बिना आधार वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा टिकट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button