CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, छत्तीसगढ़ में तेज़ रफ्तार विकास, कड़ी सख्ती और सुरक्षा का संकल्प – 4500 लापता लोग मिले, अवैध प्लॉटिंग-नंबर प्लेट पर कार्रवाई, स्कूल हादसे से सवाल, किताबों की स्कैनिंग अनिवार्य, 5000 टावर, बायोटेक सेंटर, नया टूरिज्म सर्किट और 200 करोड़ की शादी में ईडी का छापा समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे

Table of Contents

छत्तीसगढ़ पुलिस का कमाल – महीनेभर में 4,500 लापता लोग ढूंढ निकाले!

CG Operation Muskan: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो नामुमकिन कुछ नहीं। राज्यभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस ने एक महीने के भीतर करीब साढ़े चार हजार लापता लोगों को सकुशल ढूंढ निकाला है। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पुलिस की ये मुहिम न सिर्फ आंकड़ों में बड़ी है, बल्कि परिवारों को वापस उनकी खुशियां लौटाने वाली भी है।

अब अवैध प्लॉटिंग पर लगेगा ब्रेक – नया कानून आया मैदान में

CG Illegal Plotting: छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध प्लॉटिंग पर नकेल कसने के लिए नया कानून लागू कर दिया है। बुधवार को ‘छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025’ की अधिसूचना जारी कर दी गई। अब से बिना पूरी जानकारी दिए कोई भी जमीन काट-बेच नहीं पाएगा। सड़क और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को लेकर अब बोर्ड पर पूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा। दावा है कि इससे अवैध प्लॉटिंग की कहानी अब इतिहास बन जाएगी

HSRP नहीं लगवाया? अब देना होगा जुर्माना, रायपुर में पहली कार्रवाई

High Security Number Plate: राजधानी रायपुर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। 111 वाहनों से अब तक जुर्माना वसूला गया है, जिनमें दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन शामिल हैं। दो-तीन पहिया वालों को ₹1000, चारपहिया चालकों को ₹2000 और भारी वाहनों को ₹3000 का दंड देना पड़ा। अब समझ जाइए – HSRP है तो ठीक, नहीं तो जेब ढीली!

ATR से अमरकंटक तक नया टूरिज्म सर्किट – जंगल, जल और संस्कृति की तिकड़ी

ATR to Amarkantak: बिलासपुर से अमरकंटक तक अब एक नया टूरिस्ट सर्किट बनने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की अगुवाई में ATR (अचानकमार टाइगर रिजर्व) से अमरकंटक तक के इलाके को पर्यटन नक्शे पर चमकाने की योजना बनाई गई है। इसमें NTPC, SECL और अडानी फाउंडेशन जैसे बड़े नाम सहयोग दे रहे हैं। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए मौके भी खुलेंगे।

200 करोड़ की शादी में ईडी की दबिश – दूल्हा निकला फिल्मी, फेरे लेकर भागा!

Mahadev Betting App: ‘महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप’ घोटाले की जांच में जुटी ईडी ने जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में हो रही शाही शादी में छापा मारा। इस शादी में करीब ₹200 करोड़ खर्च किए जा रहे थे, और देश-विदेश से खास मेहमान बुलाए गए थे। लेकिन छापेमारी होते ही दूल्हा मौके से फरार हो गया, जबकि ईडी ने 3 मेहमानों को गिरफ्तार कर लिया। ये शादी तो यादगार बन गई, लेकिन गलत वजहों से।

पाठ्यपुस्तक वितरण में नया नियम – 7 दिन में बारकोड स्कैनिंग अनिवार्य

Textbook Distribution: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए पाठ्यपुस्तकों की बारकोड स्कैनिंग को अनिवार्य कर दिया है। निजी स्कूलों को 7 दिन की मोहलत दी गई है, जिसमें उन्हें किताबें उठाकर स्कैनिंग करनी होगी और रिपोर्ट देनी होगी। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कक्षा 1 से 10 तक के सभी बच्चों को समय पर मुफ्त किताबें मिलें।

निजी स्कूलों को भी नहीं मिलेगी छूट – स्कैनिंग करनी ही होगी

Education Department: सरकार ने साफ कर दिया है कि किताबों की स्कैनिंग से निजी स्कूल भी नहीं बच सकते। स्कूल संचालक अंडरटेकिंग देकर किताबें उठाएंगे और 7 दिन में रिपोर्ट जमा करेंगे। स्कूल वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन नियम सबके लिए बराबर रहेगा।

रायपुर में खुलेगा बायोटेक इंक्यूबेशन सेंटर – स्टार्टअप्स को मिलेगा बूस्ट

Raipur Biotech Park: छत्तीसगढ़ बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में ₹20.55 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक बायोटेक इंक्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस पहल से युवाओं को स्टार्टअप और रिसर्च के नए अवसर मिलेंगे।

बस्तर से सरगुजा तक फैलेगा डिजिटल नेटवर्क – 5000 नए मोबाइल टावर का लक्ष्य

5000 Mobile Towers: छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल क्रांति की ओर कदम बढ़ाते हुए 5000 मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के कार्यों की समीक्षा की और कहा कि विकसित भारत 2047 के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की नींव यहीं से रखी जाएगी।

स्कूल वैन हादसा – तेज रफ्तार की फिर बड़ी लापरवाही, 15 बच्चे घायल

CG School Van Accident: सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 15 बच्चे घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वैन तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण हट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल उठता है –क्या स्कूली बच्चों की सुरक्षा को हल्के में लिया जा रहा है?

Also Read: Tiger in Magarload: धमतरी के मगरलोड क्षेत्र में दिखे बाघ के पदचिह्न, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button